CG : भारी बारिश के कारण टूटे पुल - CG Sandesh

CG : भारी बारिश के कारण टूटे पुल

कोरबा जिले में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण चाकाबुड़ा से देवरी जाने वाला मार्ग में पुल का एक हिस्सा टूटकर बह गया है। वहीं, दीपका से चकोरा जाने वाली सड़क पर बना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। 

इसके कारण इन दोनों ही मार्गों पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम लोगों से इन मार्गों का उपयोग नहीं करने की अपील की है। फिलहाल वैकल्पिक मार्गां से आवाजाही करने की सलाह दी गई है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें