CG : मुठभेड़ में 1 माओवादी ढेर; कई जगहों से पटाखा बम, वर्दी स... - CG Sandesh

CG : मुठभेड़ में 1 माओवादी ढेर; कई जगहों से पटाखा बम, वर्दी सहित अन्य सामान बरामद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर सीमा पर आज सुरक्षा बलों और माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ मेंं एक माओवादी मारा गया है, जिसका शव बरामद कर लिया है। जिले के पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुरिया ने बताया कि इलाके में माओवादियों की होने की सूचना मिलने पर नारायणपुर और दंतेवाड़ा से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी और स्पेशल टॉस्क फोर्स-एसटीएफ की एक संयुक्त टीम मौके के लिए रवाना की गई थी। इसी दौरान सुरक्षा बलों की माओवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों ने तीन अलग-अलग जगहांं से माओवादियों द्वारा डंप किया गया सामान बरामद किया है। इनमें आईईडी, नक्सल साहित्य, पटाखा बम और वर्दी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेजा के अनुसार मैनपुर थाना क्षेत्र के गोबरा पहाड़ी जंगल से इन सामानों को बरामद किया गया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें