बसना : ठेले में पीला रहा था शराब, पुलिस ने की कार्रवाई
बसना पुलिस ने 6 सितम्बर को ग्राम पठियापाली जाने के रोड़ किनारे ठेले में लोगों को बीठाकर अवैध रूप से शराब पीलाते आरोपी पहाड सिंह पिता बोधन सिंह उम्र 42 निवासी पठियापाली को पकड़ा. शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये.
आरोपी के कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी एवं शराब की गंध आ रही 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया. आरोपी पहाड सिंह के खिलाफ धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. मामला जमानतीय होने एवं आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें