CG : गणेश विसर्जन के दौरान नाले में बहे 2 युवक, मौत - CG Sandesh

CG : गणेश विसर्जन के दौरान नाले में बहे 2 युवक, मौत

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में गणेश विसर्जन के दौरान नाले में डूबने से दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है. मामला पोरथा गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर को ग्रामीण गणेश विसर्जन करने कोतरी नाला गए थे.

इसी दौरान सूरज चौहान गहरे पानी में डूबने लगा. सुरेंद्र यादव उसे बचाने कूद गया. दोनों की डूबने से मौत हो गई. सूरज का शव उसी दिन निकाल लिया गया. वहीं सुरेंद्र की लाश 6 सितंबर की शाम मिली. पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें