खल्लारी : सरपंच पति के साथ मारपीट, पति-पत्नी के खिलाफ FIR दर... - CG Sandesh

खल्लारी : सरपंच पति के साथ मारपीट, पति-पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम आमाकोनी में सरपंच पति के साथ मारपीट के आरोप में पति-पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. ग्राम आमाकोनी निवासी नंद कुमार दीवान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम विकास समिति का कोषाध्यक्ष एवं सरपंच पति है.

आरोप है कि गांव के ठाकुरदिया जाने के रास्ता को गांव के विनोद चक्रधारी एवं उसकी पत्नी दुरमत चक्रधारी के द्वारा ठाकुरदिया के आसपास घास जमीन को कब्जा कर बोर खनन किया गया है तथा ठाकुरदिया में आने-जाने का रास्ता नहीं देने पर घास जमीन को छोड़ने के लिए कहा गया. इस सम्बन्ध में 07 सितम्बर 2025 को गांव में सामूहिक बैठक रखा गया था, जिसमें विनोद चक्रधारी एवं उसकी पत्नी दुरमत चक्रधारी को गांव की ओर से ठाकुरदिया जाने का रास्ता देने के लिए मांग रखा गया था. जिस पर दोपहर करीबन 02 बजे विनोद चक्रधारी व उसकी पत्नी आवेश में आकर अश्लील गाली गलौज करने लगे.

नंद कुमार द्वारा मना करने पर दोनों एक राय होकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये. घटना को गांव के जनक राम ठाकुर, महेन्द्र कुमार राणा, गौतम चक्रधारी ग्राम कोटवार मोहन दास मानिकपुरी ने देखा व सुना है.
मारपीट से नंद कुमार को चोट आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी विनोद कुमार चक्रधारी और दुरमत चक्रधारी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें