पीएम मुद्रा योजना के नाम पर ठग मांग रहे पैसे, सतर्क रहें... - CG Sandesh

पीएम मुद्रा योजना के नाम पर ठग मांग रहे पैसे, सतर्क रहें...

सरकार ने पीएम मुद्रा योजना के अनुमोदन पत्र का दावा करने वाले सोशल मीडिया पर प्रसारित एक पत्र को फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया है।
सरकार ने पीएम मुद्रा योजना के अनुमोदन पत्र का दावा करने वाले सोशल मीडिया पर प्रसारित एक पत्र को फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया है। 

इस पत्र में बीमा शुल्क के रूप में 36 हजार पांच सौ रुपए के भुगतान पर पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत तीन लाख रुपए का ऋण देने का झूठा वादा किया गया है। पत्र सूचना कार्यालय की फैक्ट चैक यूनिट ने इसे फर्जी बताते हुए कहा है कि सरकार ने ऐसा कोई भी अनुमोदन पत्र जारी नहीं किया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें