बसना : रोड़ किनारे पिला रहा था शराब, पुलिस ने की कार्रवाई - CG Sandesh

बसना : रोड़ किनारे पिला रहा था शराब, पुलिस ने की कार्रवाई

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम खुसरूपाली में 14 सितम्बर को पुलिस ने रोड़ किनारे लोगों को बीठाकर अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करने वाले को गिरफ्तार किया है.

मुखबिर की सुचना पर पहुंची पुलिस को देख शराब पीने वाले भाग गये. आरोपी जागेश्वर बारीक पिता सहदेव बारीक उम्र 46 साल निवासी खुसरूपाली को पुलिस ने पकड़ा. 

आरोपी के कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी एवं शराब की गंध आ रही 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया. मामले में धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें