बेटिंग ऐप मामले में ED ने सोनू सूद, अंकुश हाजरा, रॉबिन उथप्प... - CG Sandesh

बेटिंग ऐप मामले में ED ने सोनू सूद, अंकुश हाजरा, रॉबिन उथप्पा को किया तलब

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मामले में ईडी की जांच लगातार तेज हो रही है। इसी कड़ी में ईडी ने बंगाली फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता अंकुश हाजरा, अभिनेता सोनू सूद और क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह को समन भेजा है।

इसको लेकर अभिनेता अंकुश हाजरा मंगलवार सुबह ईडी दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे ऐप के प्रचार में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को 22 सितंबर को, युवराज सिंह को 23 सितंबर को और अभिनेता सोनू सूद को 24 सितंबर को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने का नोटिस भेजा है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें