छत्तीसगढ़ : भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 208 कोबरा सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त अभियान में नक्सलियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए। जंगलों में मिले इस जखीरे में बीजीएल लॉन्चर, माइंस और माओवादी साहित्य शामिल है।

208 कोबरा सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों ने बीजापुर के कंचला जंगलों में तलाशी अभियान चलाया था। इस अभियान में नक्सलियों के ठिकाने से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों का एक जखीरा बरामद हुआ है।
 
सीआरपीएफ को 1 बीजीएल लॉन्चर, 1 भरमार गन, 6 बीजीएल राउंड, 4 डायरेक्शनल माइंस, डेटोनेटर, कॉर्डटेक्स वायर, माओवादी वर्दी और माओवादी साहित्य बरामद हुआ है। सभी सामग्री स्थानीय पुलिस को सौंप दी गई है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें