रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियमों में किया बड़ा बदलाव - CG Sandesh

रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियमों में किया बड़ा बदलाव

IRCTC पर पहले 15 मिनट के दौरान टिकट के लिए आधार अनिवार्य

भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। भारतीय रेलवे ने 1 अक्तूबर से IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से सामान्य आरक्षण खुलने के पहले 15 मिनट के दौरान टिकट के लिए आधार-प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया है। वर्तमान में, यह पाबंदी केवल तत्काल बुकिंग पर लागू है।

इस निर्णय का मकसद टिकट आरक्षण प्रणाली का लाभ आम उपयोगकर्ता तक पहुँचाना और इसका दुरुपयोग रोकना है।

हालाँकि, कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली काउंटरों के माध्यम से सामान्य आरक्षित टिकटों की बुकिंग के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। सामान्य आरक्षण खुलने के दस मिनट के दौरान रेलवे के अधिकृत टिकट एजेंटो को पहले की तरह आरक्षित टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें