ईवीएम मतपत्रों की डिजाइन और प्रिंटिंग से संबंधित दिशा-निर्दे... - CG Sandesh

ईवीएम मतपत्रों की डिजाइन और प्रिंटिंग से संबंधित दिशा-निर्देशों में किया गया संशोधन

निर्वाचन आयोग ने ईवीएम मतपत्रों की स्पष्टता और पठनीयता बढ़ाने के लिए चुनाव नियमों में ईवीएम मतपत्रों की डिजाइन और प्रिंटिंग से संबंधित दिशा-निर्देशों में संशोधन किया है। यह पहल पिछले छह महीनों में निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने तथा मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए की गई 28 पहलों में से है।

दिशानिर्देशों के अनुसार, ईवीएम मतपत्र पर उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें मुद्रित की जाएंगी और स्पष्टता के लिए प्रत्याशी का चेहरा तस्वीर के तीन-चौथाई भाग पर अंकित होगा। 

चुनाव में एकरूपता बढ़ाने के लिए सभी उम्मीदवारों के नाम और नोटा विकल्प को आसानी से पढ़ने के लिए एक ही फ़ॉन्ट में मुद्रित किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग ने बताया है कि आगामी चुनावों में उन्नत ईवीएम मतपत्रों का उपयोग किया जाएगा और इसकी शुरुआत बिहार से होगी। आयोग ने इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिखा है। इसमें निर्देश दिया गया है कि एक मतपत्र की एक शीट पर अधिकतम 15 उम्मीदवारों के नाम अंकित किए जाएँगे और पैनल के अंतिम नाम के बाद नोटा का विकल्प आएगा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें