news-details

देश के 7 नए प्राकृतिक धरोहर स्थलों को यूनेस्को की सूची में किया गया शामिल

देश भर के सात नए प्राकृतिक धरोहर स्थलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किया गया है। जिससे इस सूची में भारत के स्थलों की संख्या 62 से बढ़कर 69 हो गई है। संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि इस सूची में शामिल होने से भारत में अब 49 सांस्कृतिक, 17 प्राकृतिक और 3 मिश्रित धरोहर स्थल हैं। 

नए शामिल स्थलों में महाराष्ट्र के पंचगनी और महाबलेश्वर स्थित डेक्कन ट्रैप, कर्नाटक के सेंट मैरी द्वीप समूह की भूवैज्ञानिक विरासत, मेघालय युग की गुफाएं, नागा हिल ओफियोलाइट, आंध्र प्रदेश का एर्रा मट्टी डिब्बालू, तिरुमाला पहाड़ियाँ और केरल की वर्कला चट्टानें शामिल हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें