बसना : गाय बाँधने कि बात पर विवाद, डंडे से मारकर किया घायल
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जातापारा सिंघनपुर में गाय को दूसरी जगह बाँधने के लिए कहने पर डंडे से पिटाई करने की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
ग्राम जातापारा सिंघनपुर निवासी सफेद बाई ने पुलिस को बताया कि वे अपने घर के बाडी में शौचालय बना रहे हैं. बाड़ी में उसके जेठ संतराम पटेल अपने गाय को बांधा है, जिसकी रस्सी बहुत लम्बी है. इस वजह से गाय निर्माणाधिन लेटरिंग रूम के लिए खोदे गये गड्ढे के पास बार-बार आ रही थी.
गड्ढा में गिर कर धस जाने की संभावना पर सफेद के पति जयराम पटेल ने संतराम पटेल को गाय को दूसरे जगह बांधने को कहा. इतने में वह अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर गाय को नहीं हटाउंगा कहते हुए अपने हाथ में रखे लकड़ी के डण्डा से जयराम को मारपीट करने लगा. मारपीट को देखकर सफेद चिल्लायी तो संतराम पटेल वहां से भाग गया.घायल को ईलाज कराने सरकारी अस्पताल बसना ले जाया गया, जहाँ उसका ईलाज चल रहा है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी संतराम पटेल के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.