बसना : कुत्ते को बाँधने की बात पर मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज
बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम मुनगाडीह में कुत्ते को बाँधने की बात पर विवाद होने पर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है.
सहनमोति यादव पिता समारू यादव उम्र 35 साल निवासी मुनगाडीह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 17 सितम्बर 2025 को रात करीबन 07:30 बजे गांव का नरेश लहरे और सीताराम कुत्ता को बांधने के लिए गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर सहनमोति थप्पड़ मार दिये.
वहीं, नरेश कुमार लहरे पिता दुजराम लहरे उम्र 28 साल निवासी मुनगाडीह ने शिकायत दर्ज करायी है कि 17 सितम्बर को रात करीब 07:30 बजे वह गांव के बाजार से वापस घर आ रहा था. ऊपर पारा गली के पास कुत्ता को बांधने के लिए बोलने पर गांव के बेगम यादव, राजेश यादव, समारू यादव ने नरेश को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की. बेगम यादव ने अपने पास में रखे ईट के टुकड़े से सिर में मारकर चोट पहुँचाया.
दोनों की शिकायत के बाद पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है. आरोपी नरेश लहरे और सीताराम के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत तथा आरोपी बेगम यादव, राजेश यादव और समारू यादव के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.