बसना : खाने पीने की बात पर दो पक्षों में मारपीट - CG Sandesh

बसना : खाने पीने की बात पर दो पक्षों में मारपीट

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े साजापाली में खाने पीने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट की खबर सामने आई है. दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है.

बंशीलाल भारद्वाज पिता मोतीराम भारद्वाज उम्र 29 साल निवासी बड़े साजापाली ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 17 सितम्बर को रात करीब 08:30 बजे किरन पब्लिक स्कूल के पास गांव के सुमंत वारे, गोरे वारे और राजेश कोसरिया ने खाने पिने के नाम पर जबरदस्ती गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. 

वहीं, सुमंत वारे पिता सुषाषचंद वारे उम्र 24 साल निवासी बडे साजापाली ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 17 सितम्बर को रात करीब 08:30 बजे खाना पीना कि बात को लेकर गांव के बंशी भारद्वाज और राजेश कोसरिया ने गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी. बंशी भारद्वाज ने हाथ में रखे डण्डा से सिर को मारकर चोंट पहुंचाया.

दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज किया है. मामले में आरोपी बंशी भारतद्वाज, राजेश कोसरिया के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत तथा आरोपी सुमंत वारे, गोरे वारे और राजेश कोसरिया के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें