भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी से माफी की मांग... - CG Sandesh

भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी से माफी की मांग...

 भारतीय जनता पार्टी ने विदेश इकाई के प्रमुख सैम पित्रोदा की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। सैम पित्रोदा ने अपनी टिप्पणी में पाकिस्तान को अपने घर जैसा बताया था। नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि पित्रोदा की टिप्पणी राष्ट्र-विरोधी है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि पित्रोदा की टिप्पणी पाकिस्तान के प्रति कांग्रेस की नरमी को दर्शाती है। भंडारी ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पित्रोदा के बयान के लिए देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें