बसना : रोड़ किनारे शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर क... - CG Sandesh

बसना : रोड़ किनारे शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर कार्रवाई

बसना पुलिस ने अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 18 सितम्बर को मुखबीर की सूचना पर पुलिस ग्राम रसोड़ा पहुंची.

आरोपी शैलेश भोई पिता जगन्नाथ भोई उम्र 33 साल निवासी रसोड़ा, जगदीशपुर रोड़ किनारे पीपल पेंड के पास लोगों को बीठाकर अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था. 

आरोपी के कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी एवं शराब की गंध आ रही 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त किया गया.

मामले में धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कर्रवाई की गई. मामला जमानतीय होने एवं आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें