बसना : नशे में गाली गलौज कर मचाया शोर; 4 लोगों ने की मारपीट
शराब के नशे में गाली गलौज कर शोर मचा रहे युवकों को मना करने पर मारपीट करने के आरोप में थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 15 सितम्बर को रात करीब 11 बजे वार्ड नं 07 बसना में पवन सोनवानी अपने घर की छत पर था. वह अपने घर के छत से तालाब के तरफ देखा तो तालाब के मेड में स्थित सरकारी शौचालय के पास दिनेश, भुषण, सुभाष, दीपक और अन्य लोग थे. वे नशे में गाली गलौच कर शोर मचा रहे थे. पवन ने उन्हें मना किया तो वे लोग नहीं माने.
पवन वहां से अपने घर वापस जा रहा था, इसी दौरान पीछे से मोटर सायकल में दिनेश, भुषण, सुभाष, दीपक आये और पवन के कॉलर को पकड़कर अचानक से अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये. मारपीट करने से उसे चोट लगी है.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दीपक, भुषण, सुभाष और दीनेश के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.