बसना : गांजे की तस्करी करते 14 वर्षीय नाबालिग सहित 2 गिरफ्तार
बसना थाना क्षेत्र के परसकोल चौक बंसुला के पास बाइक से गांजा ले जाते एक नाबालिग सहित दो तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 सितम्बर 2025 को परसकोल चौक बंसुला में वाहन चेकिंग के दौरान एक लाल रंग की मोटर सायकल होण्डा SP साईन बिना नंबर में सागर वर्मा पिता गजाधर वर्मा उम्र 23 साल निवासी जलसो थाना कोनी, जिला बिलासपुर और एक 14 वर्षीय नाबालिग युवक आये, जो पदमपुर के आगे उडिसा से कोटा बिलासपुर चिल्हर पुडिया बनाकर बेचने के लिए गांजे की तस्करी कर रहे थे.
उनके कब्जे से 9.750 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा, एक रीयलमी कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 7000 रूपये सहित अन्य सामान जप्त किया गया. मामले में धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.
अन्य सम्बंधित खबरें