बसना : 50 लीटर अवैध शराब के साथ स्कूटी सवार गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : 50 लीटर अवैध शराब के साथ स्कूटी सवार गिरफ्तार

बसना पुलिस ने 20 सितम्बर को बसना से जगदीशपुर मार्ग में ग्राम खेमड़ा के पास भारी मात्रा में शराब परिवहन करते स्कूटी सवार को गिरफ्तार किया है.
मुखबिर की सुचना पर पुलिस ग्राम खेमड़ा के पास पहुंची. कुछ देर बाद स्कूटी क्र. CG04 OK 2036 में भागीरथी उर्फ मिथुन कोसरिया पिता बसंत कोसरिया उम्र 35 साल निवासी सावित्रिपुर आया. 

पुलिस ने उसके कब्जे से 50 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब, परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जप्त किया. जप्त शराब की कीमत 10,000 रूपये बताई गई. मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें