पीएम मोदी का नवरात्रि तोहफा, मुफ्त एलपीजी कनेक्शन का मिलेगा ... - CG Sandesh

पीएम मोदी का नवरात्रि तोहफा, मुफ्त एलपीजी कनेक्शन का मिलेगा लाभ

पीएम मोदी का नवरात्रि तोहफा : बीपीएल परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन का मिलेगा लाभ
नवरात्र के शुभ अवसर पर केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बीपीएल परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन का लाभ मिलेगा। पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री पुरी की एक्स पर की गई पोस्ट को साझा किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की एक्स पर की गई पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने 25 लाख नए मुफ्त उज्ज्वला कनेक्शन दिए जाने का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि इस कदम से न केवल इस पावन पर्व पर महिलाओं को नई खुशी मिलेगी, बल्कि नारी सशक्तिकरण के हमारे संकल्प को भी और मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले के बाद अब देश में उज्ज्वला लाभार्थियों की कुल संख्या 10.60 करोड़ हो जाएगी। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके स्वास्थ्य और जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें