CG : ट्रेलर से टकराई बाइक, STF जवान सहित 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत
धमतरी जिले में दशहरे की छुट्टी के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, बीती शाम तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई, हादसे में STF जवान डोमेश्वर नेताम सहित तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना केरेगांव थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक STF जवान डोमेश्वर नेताम अपने दोस्तों के साथ बाइक से धमतरी आया था और काम खत्म कर दोस्तों के साथ घर लौट रहा था, शाम करीब 7 बजे नगरी रोड पर कुकरेल के पास उसकी बाइक तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई।
अन्य सम्बंधित खबरें