news-details

बसना : प्राथमिक शाला पठियापाली में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन

बसना विकासखंड के संकुल केंद्र बड़ेटेमरी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पठियापाली में 8 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत सामाजिक अंकेक्षण किया गया। सामाजिक अंकेक्षण करने के लिए पहुंचे टीम लीडर निमेश्वर पटेल ने सर्वप्रथम उपस्थित समिति सदस्यों और पालकों के साथ सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात उपस्थित समिति सदस्यो, पालकों और नोडल प्राचार्य शरद कुमार प्रधान, संकुल समन्वयक वारिश कुमार की मौजूदगी में सामाजिक अंकेक्षण किया गया।

इस अवसर पर प्रधान पाठक सरिता प्रधान के मार्गदर्शन में जनसहयोग से प्रधान मंत्री पोषण योजना अंतर्गत न्योता भोज का आयोजन भी किया गया।


SMC सदस्य प्रेमबाई, राजकुमारी, दीपांजली द्वारा स्वेच्छा से सामाजिक अंकेक्षण के अवसर पर न्योता भोज दिया गया। न्योता भोज में खीर, पुड़ी वितरित की गई। न्योता भोज का आनंद सभी बच्चों और उपस्थित पालकों ने लिया। न्योता भोज का आयोजन करने वाले समिति सदस्यों का प्रधान पाठक सरिता प्रधान ने धन्यवाद दिया।

इस कार्यक्रम के दौरान SMC अध्यक्ष घनश्याम साहू, ललिता नाग, महेशराम, नरेंद्र, सुशीला, अनिता, राजेश्वरी नलिनी, वेदराम, दीपांजली, पदमा, राजकुमारी, प्रेमबाई, बनीता, ममता, मंजू, गंगाबाई, पुष्पा, नानबाईर सोइया दीरिप सिंह, मीना बाई, सफाई कर्मचारी रामबाई, शिक्षा दान करने वाली शिक्षिका सीमा, शिक्षिका कंचन कुमर्रा आदि उपस्थित थे।

न्योता भोज के इस आयोजन पर बसना विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, विकास खण्ड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर, बड़ेटेमरी नोडल प्राचार्य शरद कुमार प्रधान, संकुल समन्वयक वारिश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उक्त जानकारी प्रधान पाठक सरिता प्रधान ने दी।


अन्य सम्बंधित खबरें