अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी की श्रद्धांजलि
आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि है. इस मौके पर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है. इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के बसना पदाधिकारी एवं सदस्यों ने 11 बजे स्थान मंडी प्रांगण बसना में स्वर्गीय श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया.
वाजपेयी जी एक ऐसे राजनेता हुए जो विरोधियों के भी प्रिय थे. वे ना सिर्फ एक शानदार राजनेता थे, बल्कि उन्होंने अपने हृदय में एक कवि को भी छिपा रखा था. उनकी कविताएं इस बात का प्रमाण हैं कि उन्होंने अपने अंदर कोमल भावनाओं को कभी मरने नहीं दिया. उनकी कविताएं आज युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गयीं हैं. वे ना सिर्फ एक अद्भुत वक्ता थे, बल्कि उनका कविता पाठ भी अनोखा होता था."दिन दूर नहीं खंडित भारत को पुनः अखंड बनाएँगे।
गिलगित से गारो पर्वत तक आजादी पर्व मनाएँगे॥
जो पाया उसमें खो न जाएँ, जो खोया उसका ध्यान करें॥"
– अटल बिहारी वाजपेयी
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें