news-details

आज पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जायेगा धनतेरस, ग्राहक जमकर कर रहे हैं खरीदारी

5 दिवसीय दीपावली के पावन अवसर पर बाजार में रौनक है। दीपावली के पहले दिन शनिवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस को दीपावली महापर्व की शुरुआत माना जाता है और इस दिन शुभ वस्तुओं की खरीदारी का विशेष महत्व होता है। धनतेरस को लेकर बाजार सजे हुए है। बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। मुख्य बाजारों, सर्राफा गलियों और बर्तन दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। आम लोग परंपरा के अनुसार सोना, चांदी, स्टील, तांबा और पीतल के बर्तन खरीद रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल शोरूम में भी ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। 

कई लोगों ने नए वाहन, मोबाइल और गृह उपयोगी वस्तुएं खरीदीं हैं। ऑनलाइन खरीदारी में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। है। व्यापारियों के अनुसार, इस बार धनतेरस पर बिक्री पिछले साल की मुकाबले अधिक रहने की संभावना है। वहीं, मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। धनतेरस के साथ ही दीपोत्सव की उमंग पूरे शहर में छा गई है। बाजारों में धनतेरस की रौनक और खरीदारी की बढ़ती चहल-पहल से दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। सोने-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और अन्य वस्तुओं की बिक्री में इस साल अच्छी बढ़ोतरी देखी जा रही है। कई दुकानदारों का कहना है कि सालभर की मेहनत का यह फल है और त्योहार की खरीदी ने कारोबार में जान डाल दी है। लोगों की उत्साहपूर्ण खरीदारी से व्यापारियों को आर्थिक लाभ के साथ-साथ मानसिक संतोष भी मिल रहा है।


अन्य सम्बंधित खबरें