छोटी दीपावली का त्योहार आज, दीपदान का होता है विशेष महत्व - CG Sandesh

छोटी दीपावली का त्योहार आज, दीपदान का होता है विशेष महत्व

आज पूरे देश में छोटी दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। छोटी दीपावली को नरक चतुर्दशी, यम चतुर्दशी या रूप चौदस भी कहा जाता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाये जाने वाले इस त्योहार भगवान कृष्ण, मां काली और मृत्यु के देवता यम की पूजा की जाती है।

दीपावली से एक दिन पहले होने के कारण इसे छोटी दीपावली भी कहा जाता है। आज के दिन दीपदान का विशेष महत्व होता है। देश के विभिन्न हिस्सों में मंदिरों और घरों में विशेष सजावट की गई है, और दीप जलाकर छोटे दीपावली पर्व को श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें