CG : दीपावली पर अलग अलग सड़क हादसों में चार युवकों की मौत, ए... - CG Sandesh

CG : दीपावली पर अलग अलग सड़क हादसों में चार युवकों की मौत, एक पुलिस कर्मी सहित 4 घायल

रायगढ़। दीपावली पर्व पर खुशियों के बीच जिले में मातम छा गया। अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक पुलिस कर्मी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकतर हादसे तेज रफ्तार, लापरवाही और नशे में वाहन चलाने की वजह से हुए बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
 



पहला हादसा जूटमिल थाना क्षेत्र के दुरकुमुडा छठ घाट के पास हुआ, जहां कलमा निवासी भोजकुमार सिदार अपनी पत्नी सुनीता के साथ सात महीने के बेटे हिमांश का ईलाज कराने के लिए बाइक से रायगढ़ आ रहे थे। तभी सामने से आ रही फोर्स कंपनी की मिनी बस ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। हादसे में भोजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और बच्चा घायल हो गए।दूसरा हादसा तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम खुरुसलेंगा के पास हुआ। धौराभांठा निवासी राजकुमार यादव बाइक से जा रहा था कि पीछे से आती एंबुलेंस के सायरन की आवाज सुनकर उसने साइड लेने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। गंभीर चोट लगने से राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।तीसरा हादसा कोतरारोड थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर के पास हुआ। चिराईपानी निवासी अरुण कुमार अगरिया अपने दोस्त संजय के साथ बाइक से रायगढ़ आ रहा था कि अचानक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अरुण की मौत हो गई, जबकि संजय गंभीर रूप से घायल है।चौथी घटना जूटमिल थाना क्षेत्र के छातामुड़ा चौक के पास हुई। ग्राम कंवरिहा निवासी बनमाली वैष्णव बाइक से रायगढ़ आ रहा था, तभी अटल चौक के पास डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पांचवां हादसा सिटी कोतवाली क्षेत्र के अलंकार होटल के पास हुआ, जहां एक स्विफ्ट कार ने पुलिस कर्मी को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस कर्मी कार की बोनट पर जा गिरा और घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें