बसना : चाचा को ईट से मार पहुँचाया चोट
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम तोषगांव में भतीजे ने चाचा के साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, तोषगांव निवासी विजय प्रधान अपनी बाड़ी तरफ नाली बना रहा है. उसका भतीजा पुष्पकांत प्रधान के नाली बनाने से मना करता है व दीवाल खड़ा कर रहा है.
24 अक्टूबर को शाम करीबन 04:30 बजे विजय उसके पास जाकर दीवाल खड़ा करने के लिए मना किया. इसी बात पर पुष्पकांत प्रधान ने तु मना करने वाला कौन है कहकर अश्लील गाली गलौच कर वहीं पास में रखे ईट से विजय के पैर में मार दिया, जिससे उसे चोट लगी है. आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी पुष्पकांत प्रधान के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें