बसना : उधारी पैसे मांगने की बात पर मारपीट, दोनों पक्षों ने द... - CG Sandesh

बसना : उधारी पैसे मांगने की बात पर मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज करायी शिकायत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बुटीपाली में उधारी पैसे मांगने की बात पर मारपीट के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है.

हेमकुमार साहू पिता जीतराम साहू उम्र 28 साल निवासी ग्राम बुटीपाली ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि अजय साहू पिता मानसाय निवासी पीपरभवना और करन मनहर पिता शिवकुमार मनहर ग्राम गाडापाली बीच-बीच में घर आकर उधारी पैसा मांगने के नाम पर अश्लील गाली गलौच करते थे. 24 अक्टूबर 2025 को शाम लगभग 05:30 बजे अजय साहू एवं करन मनहर फिर से घर आकर गंदी-गंदी गाली गलौच कर रहे थे.  

हेमकुमार की पत्नी रूधा साहू ने हेमकुमार को फोन करके इसकी जानकारी दी. हेमकुमार अपने घर आया, जहां अजय साहू व करन मनहर पहले से मौजूद थे. अजय साहू हेमकुमार को देखते ही पास आकर कॉलर को पकड़कर अश्लील गाली गलौच कर मारपीट करने लगा.

वहीं, ग्राम पिपरभवना निवासी अजय कुमार साहू पिता मानसाय साहू उम्र 28 साल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि ग्राम बूटीपाली निवासी हेमकुमार साहू के जेसीबी गाड़ी को वह किराये पर चला रहा था. हेमकुमार साहू के द्वारा अपने जेसीबी के किराये का लेनदेन में गड़बड़ी होने पर दोनो के द्वारा गांव के सरपंच के समक्ष 05 सितम्बर 2025 को हिसाब-किताब किया गया, जिसमें हेमकुमार, अजय को 58000 रूपये का देनदार है. गवाहों के समक्ष हेमकुमार साहू ने अजय को 58000 रूपये 2 माह के भीतर वापस करने का वादा किया था. लेकिन लगभग दो साल बीत जाने के बाद भी हेमकुमार ने पैसे वापस नहीं किया. हेमकुमार को कॉल करने पर भी वह बात नहीं करता था. हेमकुमार कल दूंगा, परसों दूंगा कहकर बात घुमा देता था. 24 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 8-9 बजे हेमकुमार को पैसा मांगा तब वह शाम को घर आकर पैसा लेने की बात किया.

अजय अपने दोस्त करन मनहर के साथ ग्राम बूटीपाली हेमकुमार साहू के गांव गया और उसके घर के सामने करीब 5:30 बजे रोड में खड़ा था. तब हेमकुमार साहू, मनहरण साहू, जीतराम साहू, संजय साहू चारों आये और पैसा मांगने आया है कहकर अश्लील गालीयां देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये और अजय को पकड़कर अपने घर में ले गये. करन मनहर बीच-बचाव करने आया तो उसे भी अश्लील गाली देकर हेमकुमार साहू डण्डे से मारा. दोनों ही मामलों की शिकायत के बाद पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.

मामले में आरोपी अजय साहू, करन मनहर के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत तथा हेमकुमार साहू, मनहरण साहू, जीतराम साहू और संजय साहू के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें