बसना : दीवार को लात मार गिराकर करने लगे विवाद, एक परिवार के ... - CG Sandesh

बसना : दीवार को लात मार गिराकर करने लगे विवाद, एक परिवार के 4 पर केस दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम तोषगांव में छत में ईंट से दीवार जुड़वा रहे युवक के साथ विवाद कर दीवार को लात मारकर गिराने के आरोप में एक ही परिवार के 4 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम तोषगांव निवासी पुष्पकांत प्रधान 24 अक्टूबर को दोपहर करीबन 2 बजे वह अपने घर के छत में ईंट से दीवार जुड़वा रहा था.

इसी दौरान पुष्पकांत के चाचा विजय गोपाल प्रधान, चाची सौभागिनी प्रधान व उनके बेटे दिलेशकांत प्रधान एवं प्रवेशकांत प्रधान एकराय होकर यह जगह हमारा है इसमें ईट से दीवार नहीं बनाने देंगे कहकर दीवार को लात मारकर गिरा दिये और अश्लील गाली गलौच कर सौभागिती ने ईट दिखाकर एवं उनका बेटा दिलेश प्रधान ने डण्डा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी. मारपीट नहीं किये हैं. घटना को पुष्पकांत के पिता प्रेम गोपाल प्रधान एवं माता मीनाक्षी प्रधान देखे सुने और वाद-विवाद करने से मना किये.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दिलेशकांत प्रधान, प्रवेशकांत प्रधान , सौभागिनी प्रधान और विजय गोपाल प्रधान के खिलाफ धारा 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें