बसना : नुकीली वस्तु से हमला कर किया घायल
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़पटनी से पुरानी रंजिश के चलते किसी नुकीली वस्तु से हमला कर चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है. ग्राम गढ़पटनी निवासी श्रीधर कैवर्त ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 26 अक्टूबर को शाम करीबन 06:30 बजे पुरानी रंजीश की बात को लेकर गांव का ताराचंद कैवर्त, श्रीधर की पत्नी सोनई बाई से अश्लील गाली गलौज कर रहा था.
जानकारी मिलने पर श्रीधर ने ताराचंद को समझाया, जिसके बाद ताराचंद वहां से चला गया. कुछ देर बाद श्रीधर घर वापस जा रहा था. तभी तरूण कैवर्त के घर के सामने रोड में ताराचंद कैवर्त ने अश्लील गाली गलौज कर अपने हाथ में रखे किसी अज्ञात वस्तु से श्रीधर के सिर, चेहरा एवं जबडा में मारकर चोट पहुंचाया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ताराचंद कैवर्त के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.