बसना : बहन और माँ के साथ गाली गलौज; समझाने पर की मारपीट - CG Sandesh

बसना : बहन और माँ के साथ गाली गलौज; समझाने पर की मारपीट

बसना के वार्ड नंबर 11 में बहन और माँ के साथ गाली गलौज कर रहे युवक को समझाने पर आवेश में आकर मारपीट की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2025 को रात करीबन 8 बजे घर के सामने गली में मोहल्ले का धरमू सोनी वार्ड नंबर 11 बसना निवासी भोला सोनी की बहन और मां को अश्लील गाली गलौज कर रहा था. 

जिसकी सूचना पाकर भोला अपने घर के सामने गली में पहुंचा और धरमू सोनी को समझाने लगा तो वह आवेश में आकर भोला को अश्लील गालियाँ देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया. मारपीट से भोला के हाथ, पैर और बाया आंख के ऊपर चोट लगी है. घटना को धीरज दास, राहुल दास देखे सुने व बीच बचाव किये.

मामल की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी धरमू सोनी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें