उधारी पैसे मांगने पर की मारपीट और गाली गलौच कर दी जान से मारने की धमकी, जुर्म दर्ज
कोयम्बटूर तमिलनाडू में एक धागा कंपनी में 9 वर्ष से काम करने वाले सांकरा थाना के ग्राम भतकुंदा के निवासी तेजराम वर्मन ने सरायपाली थाना में अपने साढू दिनेश रात्रे के ख़िलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.
तेजराम वर्मन ने पुलिस को बताया है कि वर्ष 2017-18 में उसके साढू दिनेश रात्रे पिता बजारू रात्रे निवासी बालसी का काम करने के लिये मेरे पास कोयम्बटूर गया था. जहाँ वह 15 दिन रहा, इस बीच दिनेश रात्रे को पैसे की जरूरत पडने के कारण उसने वहीं रहने वाले रवि बंजारा से 10 हजार रूपये उधारी में लेकर उसे दिलवाया.उधारी दिलवाने के 2 दिन बाद दिनेश ने तबियत खराब है हास्पिटल जा रहा हूं कहकर गया और फिर बिना कुछ बताये बताये अपने घर ग्राम बालसी आ गया. इसके बाद जब भी तेजराम ने दिनेश रात्रे को फोन करके उधारी का पैसा वापस करने के लिये कहा तो वह बोला कि जब भी घर आओगे पैसा ले जाना.
जिसके बाद 15 अगस्त 2019 को तेजराम वर्मन कोयम्बटूर से वापस आया और जब 19 अगस्त 2019 को सुबह 9 बजे अपने जीजा रूनवा रात्रे निवासी बालसी के साथ दिनेश रात्रे के घर गया तो वहां दिनेश रात्रे ने पैसा मांगने आता है गाली गलौच करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे दी और लोहे के सायकल के चिमते से सिर में मार दिया जिससे चोट लगकर खुन निकला आया. मामले को सरायपाली पुलिस ने दिनेश रात्रे के ख़िलाफ धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत दर्ज करवाया है.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें