CG : हत्याकांड में शामिल 7 माओवादी गिरफ्तार, ग्रामीणों की हत... - CG Sandesh

CG : हत्याकांड में शामिल 7 माओवादी गिरफ्तार, ग्रामीणों की हत्या का आरोप; 3 ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर जिले के उसूर और ईलमिड़ी थाना क्षेत्र से 30 अक्टूबर 2025 को सुरक्षा बलों ने सात माओवादियों को गिरफ्तार किया है। उसूर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार पांच माओवादियों पर पुजारी कांकेर निवासी एक ग्रामीण की हत्या करने का आरोप है। वहीं, ईलमिड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार दो माओवादियों पर आरोप है कि उन्होंने मुजाल कांकेर निवासी एक ग्रामीण की हत्या की थी।

एक महिला समेत 3 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
कोंडागांव जिले में 30 अक्टूबर को एक महिला सहित तीन माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाली महिला माओवादी पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित था. 


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें