विद्यालय में नवाचार तरीक़े से अध्यापन कराने वाले शिक्षक प्रेम... - CG Sandesh

विद्यालय में नवाचार तरीक़े से अध्यापन कराने वाले शिक्षक प्रेमचंद साव,गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं पूर्व कलेक्टर ओ.पी.चौधरी के हाथों से 8 सितंबर 2019 को छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड से सम्मानित होंगे

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल विकासखंड बसना के नवाचारी शिक्षक प्रेमचंद साव को विद्यालय में किये गए नवाचार एवं शैक्षणिक गतिविधियों हेतु जांजगीर चांपा जिले के विकास खंड अकलतरा में अग्रणी समाज सेवा संस्थान वेल विशर फाउंडेशन अकलतरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू एवं पूर्व कलेक्टर ओ.पी.चौधरी के हाथों से छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड से सम्मानित किये जायेंगे।

छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड कार्यक्रम विश्व साक्षरता दिवस 8 सितंबर 2019 के अवसर पर सूरज साहू, श्रीमती अर्चना शर्मा,आदित्य नारायण पाण्डेय एवं वेल विशर फाउंडेशन के कार्यक्रम संयोजन में अकलतरा में आयोजित किया जायेगा। शिक्षक प्रेमचंद साव द्वारा शाला में विभिन्न गतिविधियां एवं नवाचार कार्यों का योगदान जैसे छात्र छात्राओं में स्वयं सीखने की प्रवृत्ति लेखन क्षमता बौद्धिक क्षमता, मौलिक सोच को बढ़ावा देने हेतु मासिक वाल मैगजीन बाल दर्पण का नियमित प्रकाशन,रुपये बचत करने के लिए सीख देने हेतु चिल्ड्रन बैंक की शुरुआत, वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास हेतु विज्ञान मेला का आयोजन, चुनाव प्रणाली समझ एवं शाला सुचारू रूप से संचालित करने हेतु बाल संसद का गठन करना, प्रार्थना सभा का आयोजन,क्रियाक्लापों एवं गतिविधियों द्वारा अध्यापन,विद्यालय का प्रतीक चिन्ह व प्रतीक वाक्य तैयार करना,स्मार्ट एल ई डी द्वारा डिजिटल पढ़ाई, महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि,राष्ट्रीय दिवस,अंतर्राष्ट्रीय दिवस के दिन विविध कार्यक्रम आयोजित करना,पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य आदि विविध गतिविधियाँ का आयोजन करते हैं।

इनके शिक्षण तरीकों को देखकर सामुदायिक सहभागिता भी बढ़ा है, जिसके फलस्वरूप विद्यालय को स्मार्ट एलईडी टीवी,लेक्चर बाक्स,बैण्ड ड्रम,अन्य वाद्य यंत्र आदि प्राप्त हुए हैं। इनके द्वारा विद्यालय में नवाचार एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के पढ़ाई रुचिकर कार्य करने एवं उपलब्धियों के लिए छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड प्रदान किया जा रहा है।यह छत्तीसगढ़ राज्य का पहला आयोजन है जिसमे बसना विकास खंड के रमेश कुमार सोनी,प्रेमचंद साव,डिजेन्द्र कुमार कुर्रे सहित छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों के बेहतरीन कार्य करने वाले 100 शिक्षकों को एक साथ स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षक प्रेमचंद साव को विद्यालय में बेहतरीन योगदान हेतु छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड मिलने पर अंचल के शिक्षकों द्वारा काफी हर्ष व्यक्त किया गया है।इस सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू,पूर्व कलेक्टर ओ.पी.चौधरी,जांजगीर कलेक्टर जे.पी.पाठक,जांजगीर जिला शिक्षा अधिकारी सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।


अन्य सम्बंधित खबरें