ट्रक चालक की लापरवाही से  मोटरसायकल सवार पहुँचे अस्पताल - CG Sandesh

ट्रक चालक की लापरवाही से मोटरसायकल सवार पहुँचे अस्पताल

सरायपाली के निवासी चंद्रहास प्रधान अपनी पत्नी एवं बच्चे के साथ ग्राम कसलबा से पिथौरा के लिया निकले थे. और जैसे ही वे अपनी मोटर सायकल स्प्लेण्डर क्रमांक CG 06 GB 3963 से बसना रायपुर बाईपास रोड़ के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही रायपुर जाने वाली ट्रक क्रमांक CG 04 JB 0851 का चालक तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उन्हें एक्सीडेंट कर दिया जिससे चोट आने पर उन्हें 112 की मदद से बसना लाया गया. इस घटना के बाद चंद्रहास के रिश्तेदार कृष्ण कुमार साहू ने पुलिस से मामले की शिकायत की है. जिस पर ट्रक क्रमांक CG 04 JB 0851 के चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC के तहत मामले को दर्ज किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें