सद्भावना दिवस के अवसर पर चित्रकला , भाषण , एवम पोस्टर स्पर्धा का आयोजन
बसना, " एक युवा सोच की अद्भुत नवाचारी दृष्टि ने हमें इक्कीसवीं सदी के नए भारत का सपना दिखाया जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर के सहारे विकास मार्ग पर प्रशस्त होना था । इस विकास दृष्टा ने हम सबको इसी तार के सद्भाव से जोड़ा जिसके हम ऋणी हैं । हम सभी को चाहिए की हम सब आपसी सामंजस्य और सद्भाव से रहें , एक दूसरे के विचारों , भाषा, परंपरा आदि का आदर करें तथा असहमति में भी शांतिपूर्ण चर्चा का स्थान बना कर रखें ।" उक्ताशय के उद्गार अतिथियों एवम प्रतिभागियों ने शासकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बसना में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम सद्भावना दिवस के अवसर पर ब्यक्त किये ।
सद्भावना दिवस का कार्यक्रम रा से यो एवम सुरभि इको क्लब के संयुक्त तत्वाधान में रमेश कुमार सोनी के मार्गदर्शन तथा प्राचार्य के सी साहू के निर्देशन में आयोजित किया गया , यह आयोजन भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती को सपर्पित था ।रिसोर्स पर्सन के रूप में ब्याख्याता गण पी के प्रधान , आर एल साव , गिरिजा साहू उपस्थित थे , प्राचार्य के सी साहू ने अध्यक्षता की , सभी का स्वागत लीडर आकिब कादरी , किशन श्याम , होतेंद्र सिदार , जितेश , विनय देवांगन ने स्वनिर्मित छीन (ग्रामीण खजूर ) के बुके (कलाकृति )से किया ।
सद्भावना दिवस के अवसर पर चित्रकला , भाषण , एवम पोस्टर स्पर्धा का आयोजन राज्य शासन की मंशा अनुरूप किया गया ।
चित्रकला के विजेता इस प्रकार रहे - प्रथम - अजय सिन्हा ,द्वितीय - हेमसागर यादव , तृतीय - राजेश कुमार भोई । पोस्टर स्पर्धा के विजेता इस प्रकार रहे , प्रथम - लोकेश कुमार साव द्वितीय - विनय देवांगन एवम तृतीय - सुमन कुमार । इसके निर्णायक गिरिजा साहू एवं आर एल साव थे ।
अतिथियों में पी के प्रधान (सद्भावना ), संचालक रमेश कुमार सोनी(सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति) एवम प्राचार्य के सी साहू ने सभा को तथा छात्रों में - कोमल नारायण चौहान , मो साजिद अली , लिकेश कुमार एवम अनीश सांड ने सभा को संबोधित किया । प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया ।
इस सभा मे शालेय छात्रगण उपस्थित थे , कार्यक्रम को सफल बनाने में कमलेश नायक, अरशद , राहुल नाग , हितेश प्रधान , जतिन बगर्ति , जितेश सिन्हा , सादाब , लोकेश एवं चमनलाल का सहयोग रहा , धन्यवाद ज्ञापन रमेश कुमार सोनी ने किया ।