स्वास्थ्य विभाग का बाबू काम के लिए कर्मचारीयों से बेवजह मांगता है पैसा, पैसा नहीं देने पर किया जाता है दुर्व्यवहार
सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बसना में स्थापना शाखा में पदस्थ बाबू कमलेश निर्मलकर पर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ बसना के सदस्यों द्वारा बार-बार शासकीय कार्य हेतु पैसे मांगे जाने की शिकायत कलेक्टर, और एसडीएम से की है. एसडीएम को दिए गए शिकायत में बसना ब्लाक के 31 कर्मचारियों के हस्ताक्षर है जो इस बाबु के बेवजह पैसे मांगे जाने और दुर्व्यवहार से परेशान है.
इन कर्मचारियों का कहना है कि बाबु आये दिन छोटे मोटे कार्य के लिए पैसे मांगता है. और पैसे नहीं देने पर उनके काम को टाल कर उनके साथ दुर्व्यवहार करता है. उसके इस दुर्व्यवहार से तंग आकर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ द्वारा बाबू कमलेश निर्मलकर के खिलाफ जांच कर कठोर कार्रवाई करने एवं बसना से अन्यत्र स्थानांतरण करने की मांग की गई है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें