CG : मुठभेड़ में 2 महिला समेत 3 माओवादी ढेर - CG Sandesh

CG : मुठभेड़ में 2 महिला समेत 3 माओवादी ढेर

सुकमा जिले में आज पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो महिला सहित तीन माओवादी मारे गए हैं। इन पर कुल पंद्रह लाख रूपये का इनाम घोषित था। घटनास्थल से सुरक्षा बलों ने थ्री नॉट थ्री रायफल, बीजीएल लॉन्चर, गोला-बारूद सहित अन्य हथियार और माओवादी सामग्री बरामद किया है।

जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भेज्जी और चिंतागुफा के सीमावर्ती इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद डिस्ट्रिक्ट रिज़र्व गार्ड-डीआरजी की टीम रवाना की गई है। इसी दौरान तुमालपाड़ के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन माओवादी मारे गए। तीनों माओवादियों पर पांच-पांच लाख रूपये का इनाम घोषित था।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें