वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 1 क्विंटल जेवरात.
बसना पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों के चेकिंग के दौरान छुईपाली टोल के पास लगभग दोपहर के 12 बजे सरायपाली की ओर से बसना आ रहा वाहन क्रमांक UP FB 4222 से अवैध रूप से ले जाते 1 क्विंटल जेवरात को जप्त किया गया है. इन गाड़ी में बैठे तीन लोगों पर संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई जिसमें पीछे सीट के नीचे में एक पेटी के आकार में संदूक बॉक्स था. जिसमे चांदी के सिल्ली जैसा अलग-अलग आकार के कुल 55 नग और दूसरे थैले के पैकेट में 11 प्लास्टिक के पैकेट से चांदी का पायल मिला.
चांदी के सिल्ली का कुल वजन 86. 650 ग्राम बताया गया है जबकि चांदी के पायल 22.530 किलोग्राम है. इस प्रकार कुल 1 क्विंटल 9 सौ ग्राम के चांदी की कुल कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई. जिसे पुलिस ने जप्त किया है. मामले में तीनो ही आरोपी उत्तरप्रदेश के है जिनके नाम दरयाब सिंह, प्रमोद जुरेल और दुर्जन सिंह है. जिनके पास इस जेवरात के संबंधी कोई भी कागजात मौजूद नहीं थे.