CG : SIR में लापरवाही के मामले में सहायक शिक्षक निलंबित - CG Sandesh

CG : SIR में लापरवाही के मामले में सहायक शिक्षक निलंबित

जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर-रामानुजगंज ने विकासखण्ड बलरामपुर के शासकीय प्राथमिक शाला फतेहपुर में पदस्थ सहायक शिक्षक (एलबी) श्री अशोक कुमार यादव को निर्वाचन संबंधी कार्यों (एसआईआर) में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। 

विशेष गणना पुनरीक्षण (एसआईआर) हेतु गणना पत्रक के वितरण एवं संग्रहण के लिए उन्हें मतदान केंद्र क्रमांक-237 फतेहपुर में अविहित अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। प्राप्त प्रतिवेदन में पाया गया कि उन्होंने निर्वाचन कार्य में रुचि नहीं ली, बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित रहे तथा निर्धारित दायित्वों का निर्वहन नहीं किया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें