CG : IT पार्क के लिए IIT और राज्य सरकार के बीच हुआ MOU - CG Sandesh

CG : IT पार्क के लिए IIT और राज्य सरकार के बीच हुआ MOU

छत्तीसगढ़ के भिलाई में आईटी पार्क स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। 

समझौते पर आईआईटी भिलाई के निदेशक डॉक्टर राजीव प्रकाश और दुर्ग नगर निगम आयुक्त सुमीत अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए। यह आईटी पार्क भिलाई के सिविल लाईन्स में स्थापित किया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ का पहला आईटी पार्क होगा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें