CG : सुकमा जिले में 5 महिलाओं सहित 15 माओवादियों ने किया आत्... - CG Sandesh

CG : सुकमा जिले में 5 महिलाओं सहित 15 माओवादियों ने किया आत्मसपर्ण

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज पांच महिलाओं सहित पन्द्रह माओवादियों ने पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इन माओवादियों पर करीब 48 लाख रूपए का इनाम घोषित था। 

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में पीएलजीए बटालियन नंबर-एक के चार हार्डकोर माओवादी भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान से प्रभावित होकर इन माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें