छत्तीसगढ़ : 12 महिलाओं  सहित 41 माओवादियों ने किया आत्मसमर्प... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : 12 महिलाओं सहित 41 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में कुल 41 माओवादी कैडरों ने हथियार डाल दिए और समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। इन पर कुल 1 करोड़ 19 लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वालों में 12 महिलाएं और 29 पुरुष शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में कई बड़े नाम शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक यह सफलता छत्तीसगढ़ सरकार की "पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन" नीति योजना का नतीजा है। सुरक्षा बलों के लगातार दबाव, स्थानीय लोगों का सहयोग और परिवार वालों की अपील ने इन कैडरों को हथियार छोड़ने के लिए मजबूर किया। माओवादियों ने डीआईजी सीआरपीएफ और एसपी बीजापुर के समक्ष आत्मसमर्पण किया ।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें