सरस्वती शिशु मंदिर भँवरपुर मे धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व ,बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
बसना - सरस्वती शिशु मंदिर भँवरपुर में बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि श्री वाय कर ,अध्यक्षता श्री पुरषोत्तम अग्रवाल जी, एंव विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बसन्त अग्रवाल, श्री बी पी देवांगन ,किरण अग्रवाल सहित समिति के सदस्य गण मंचासीन रहे। उपस्थित अतिथियों द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव पर प्रकाश डाला।
ततपश्चात बालकृष्ण वेशभूषा व राधा वेशभूषा कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अरुण, उदय,एंव प्रथम के भैया बहनो द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतियोगिता में भाग लिया। कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रथम अभिषेक अग्रवाल,द्वितीय किशन देवांगन, तृतीय स्थान पर आयुष देवांगन रहे।वही राधा वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रथम कुमारी निशा राणा ,द्वितीय कुमारी आयुषी भोई ,हेमकुमारी देवांगन ,तथा तृतीय स्थान पर कु नम्रता सिदार रही।तत्पश्चात कक्षा द्वितीय से दशम तक के छात्र छात्राओं द्वारा कृष्ण लीला झांकियां एंव रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन स्कूल के प्रचार्य श्री कमल स्वर्णकार जी के द्वारा किया गया।