कोलता समाज का नवाखाई मिलन समारोह 8 को
सरायपाली. बाबा विशासहे कुल कोलता समाज का नवाखाई मिलन समारोह इस वर्ष सांकरा में सम्पन्न होगा. संभाग स्तर पर प्रति वर्ष होने वाले इस मिलन समारोह में विभिन्न विधाओं में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों एवं सामाजिक जनों का सम्मान भी किया जाएगा. इसके लिए 30 सितंबर तक अपने-अपने शाखा सभा के पास नाम पहुंचाये जाने की अपील की गई है.
सम्मेलन में 10वीं 12वीं में सर्वोच्च अंक, मेडिकल, पीएससी आदि परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी, उत्कृष्ट किसान, व्यापारी, युवा, कर्मचारी सामाजिक कार्यकर्ता, राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी तथा पत्रकारिता व साहित्य के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले साहित्यकारों को समाज की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.आगामी 8 सितंबर को रामचंडी व्यापारी संघ सांकरा की ओर से आयोजित इस मिलन समारोह में प्रदेश, संभाग तथा सभी आंचलिक सभाएं एवं सभी शाखा सभा के अलावा विभिन्न प्रकोष्ठ एवं समाज के अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सभी सामाजिक जनों को भी आमंत्रित किया गया है.
कोलता समाज के महामंत्री गिरधारी साहू ने अधिक से अधिक संख्या में नवाखाई मिलन समारोह में शामिल होने की अपील सामाजिक जनों से की है. कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा एवं कार्यक्रम के बाद भोजन की व्यवस्था रखी गई है.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें