मुख्यमंत्री के जिला प्रवास पर भंवरपुर को मिल सकता है पूर्ण तहसील का दर्जा !
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आगामी 28 अगस्त 2019 कोे महासमुंद जिले के प्रवास पर रहेंगे. इस ख़बर के बाद भंवरपुर क्षेत्र के वासियों को उम्मीद है कि इस दिन भंवरपुर को पूर्ण रूप से तहसील का दर्जा दिया जा सकता है. भंवरपुर के तहसील बनाने की मांग लम्बे अरसे से चली आ रही इनकी मांग पर यदि 28 अगस्त को मुहर लग जाती है तो राजस्व से जुड़े मामले निपटाने के लिए उन्हें जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा. वर्त्तमान में 120 किलोमीटर से अधिक दुरी तय कर ग्रामीणों को समय और आर्थिक दोनों रूप से हानि हो रही है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर प्रदेश में एक नया जिला बनाने का ऐलान कर प्रदेशवासियों को 25 नई तहसीलें की सौगातें भी दी थी. जिसके बाद धमतरी के कुकरेल और भाखरा को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की जा चुकी है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए भंवरपुर को पूर्ण तहसील का दर्जा दिए जाने की बात कही जा रही है.वर्त्तमान में भंवरपुर क्षेत्र राजस्व निरीक्षक मंडल के अंतर्गत आता है. जहाँ 52 ग्राम पंचायतों के साथ कुल 120 ग्राम है. इनमे कई गाँव ऐसे है जो वनांचल में बसे है भंवरपुर के तहसील बनने से वनांचल में बसे लोगों को खासी राहत मिलेगी. वर्त्तमान में भंवरपुर में प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र, पुलिस चौकी, शराब दुकान, विधुत केन्द्र, पशु चिकित्सा-लय, दो पेट्रोल पंप और बैंक होने के साथ यह इस क्षेत्र का व्यावसायिक केन्द्र भी है. इसके अलावा भारत माला सड़क निर्माण के तहत बसना से सारँगढ़ के तक बनने वाला 4 लेन सड़क में भँवरपुर क्षेत्र से होकर गुजरेगा.
भंवरपुर में रूर्बन क्लस्टर मिशन के तहत करोड़ों खर्च कर इस क्षेत्र के करीब 28 गाँव को शहरी सुविधा वाला गाँव बनाया जा रहा है. बहरहाल 28 अगस्त को अगर मुख्यमंत्री द्वारा भंवरपुर को तहसील बनाने की घोषणा कर दी जाती है तो इस क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढ़ जाएगी.