CG : शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में किया गया बदलाव - CG Sandesh

CG : शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में किया गया बदलाव

दुर्ग जिले में शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने शासकीय, अशासकीय और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जारी आदेश के मुताबिक दो पाली में संचालित होने वाले स्कूलों में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8बजे से पौने 12 बजे तक और शनिवार को दोपहर सवा 12 बजे से शाम सवा 4 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। 

वहीं, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12 बजे से शाम पौने 5 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी।


अन्य सम्बंधित खबरें