कांस्टेबल के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते है... - CG Sandesh

कांस्टेबल के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

एसएससी ने कांस्टेबल (जीडी) के 25,487 पदों पर भर्ती के लिए नोटीफिकेशन जारी किया है. जारी नोटीफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार 31 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसम्बर से प्रारंभ हो गई है. फीस भुगतान अंतिम तिथि 01 जनवरी 2026 निर्धारित है. आवेदन करते वक्त कुछ त्रुटी होने पर सुधार के लिए 08 से 10 जनवरी 2026 तक समय दिया जाएगा.

शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है.

आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 23 वर्ष होना आवश्यक है. आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी.


आवेदन शुल्क जनरल/ ओबीसी / इडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को ही 100 रुपये निर्धारित है. बाकी सभी श्रेणियों के के उम्मीदवार निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं.

ऑफिसियल नोटीफिकेशन – PDF


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें