पीएम किसान योजना के तहत किसानों को 4 लाख 9 हजार करोड़ रुपये ... - CG Sandesh

पीएम किसान योजना के तहत किसानों को 4 लाख 9 हजार करोड़ रुपये वितरित

सरकार ने पीएम किसान योजना लागू होने के बाद से 21 किस्तों के जरिए चार लाख 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक वितरित किए हैं। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान लिखित उत्तर में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार लाभान्वित होता है। उन्होंने कहा कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों के पंजीकरण के लिए कोई राज्यवार लक्ष्य और राज्यवार बजट आवंटन नहीं होता है।

चौहान ने कहा कि एक करोड़ 32 लाख 60 हजार 543 किसान इस योजना के अन्तर्गत पंजीकृत हो चुके हैं और इनमें से एक करोड़ 16 लाख 89 हजार 180 किसान लाभांवित हुए हैं। उन्होंने कहा कि 13 लाख 41 हजार 632 किसानों को इसका लाभ, आधार को लाभार्थी के बैंक खाते जोड़ने जैसे अनिवार्य सत्यापन दस्तावेजों के पूरे न होने सहित कई कारणों की वजह से नहीं मिल सका।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें